jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें नीमच के कलाकार का कमाल, तुलसी पत्तों पर लिखी हनुमान चालीसा बागेश्वर धाम में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, देश-विदेश से पहुंचे हजारों लोग

इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई घायल

इंदौर। इंदौर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा और कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर जमकर पत्थर चलाए। कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इसमें एक एसआई, पत्रकार समेत कई लोग घायल हो गए।

AI सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदर्शन का किया विरोध

दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया था। इसके विरोध में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इंदौर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसके बाद भाजयुमो और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर जमकर पत्थरबाजी की। वहीं पत्थरबाजी के साथ ही पानी की बोतलें, तेल की थैलियां, संतरे और टमाटर भी एक-दूसरे के ऊपर फेंके।

- Install Android App -

बैरिकेडिंग करने के बाद उग्र हुआ प्रदर्शन

पुलिस ने बैरिकेडिंग कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रास्ते में ही रोक दिया। लेकिन इसके बाद कार्यकर्ता और उग्र हो गए। पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्तओं को रोका, इसके बावजूद दोनों तरफ से पत्थरबाजी होती रही। जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।

SI, पत्रकार समेत कई लोग घायल

पत्थरबाजी के दौरान पुलिस का एक एसआई, पत्रकार समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर आरएस बघेल घायल के सीने के पास एक बड़ा पत्थर लगा, जिसमें वे घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।