jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण

भाजपा के पार्षद नितिन गुप्ता पर शासकीय दस्तावेज चोरी के आरोप, नगर पालिका सीएमओ ने थाने में की शिकायत !

हरदा। देश में भाजपा की सरकार को कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के आरोप लगाके हैरान परेशान किया हुआ है।
अब बात वोट तक ही सीमित न रही है। अब प्रशासन के नुमाइंदे भी दस्तावेज चोरी की बाकायदा लिखित अर्जी देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

हरदा जिले की खिरकिया तहसील में नगर परिषद सीएमओ ने भाजपा पार्षद पर दो फाइल चोरी करने संबंधी आरोप की पुलिस से लिखित शिकायत की है।

जिले की खिरकिया नपा सीएमओ ने छीपाबड़ थाने में एक शिकायती आवेदन देते हुए। नगरीय क्षेत्र के एक पार्षद पर नगर पालिका में आकर सरकारी दस्तावेज चोरी करने का आरोप लगाया है। नपा सीएमओ ने थाने प्रभारी सहित खिरकिया एसडीएम और हरदा कलेक्टर को भी प्रतिलिपि भेजकर कार्यवाही की मांग की है। बताया जाता है कि दो फाइल चोरी की है, जो कि महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं।

पार्षद द्वारा फाइल की चोरी कब किस समय की गई। उन्हें फाइल ले जाते किसने देखा, क्या कार्यालय में सीसीटीवी लगे हैं, उनके फुटेज परिषद ने देखे हैं। आदि कई प्रश्न है जो पुलिस की जांच में आयेंगे। फिलहाल इस मामले ने सियासी माहौल गर्मा दिया है।

सोशल मीडिया पर गरमाई पोस्ट

- Install Android App -

∆ सामाजिक कार्यकर्ता अनुरूप बायवार ने फेसबुक पोस्ट शेयर कहा कि नगर परिषद खिरकिया की कलह थाने तक पहुंची । भाजपा पार्षद की नामजद शिकायत cmo के द्वारा छिपावड थाने में हुई

युवा कांग्रेस नेता पेकु सारण ने पोस्ट शेयर कर लिखा कि मैने तो पहले ही कहा था भाजपा के लोग चोर हैं । नगर परिषद खिरकिया के CMO द्वारा वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद की शिकायत थाने में की गई है । जो बिना किसी सूचना के फाइल चुरा लें गया।
सारण ने फाइल चोरों ,नगर परिषद छोड़ो का नारा दिया है।

पार्षद नितिन गुप्ता बोले फाइल का अवलोकन किया था। भारी भ्रष्टाचार है। उसमें ,,

इस शिकायत और आरोपों के संबंध में पार्षद नितिन गुप्ता ने मीडिया को बताया कि मैने उक्त फाइल का अवलोकन सीएमओ के कार्यालय में किया था। उसके बाद फाइल वही रख दी थी। उक्त दोनों फाइलों के अवलोकन में पाया कि बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया।
भ्रष्टाचार को दबाने के लिए अध्यक्ष ने झूठी शिकायत थाने में की है। जो कि गलत है।

√ क्या है शिकायत आवेदन पत्र।

प्रति थाना प्रभारी महोदय
पुलिस थाना छीपाबड जिला हरदा

विषयः- शासकीय दस्तावेजों उठाकर ले जाने के संबंध में संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने बाबत्।

-00- उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख हैं कि आज दिनांक 26.08.2025 को समय लगभग 05:00 बजे श्री नितिन गुप्ता वार्ड क्रं. 10 पार्षद महोदय द्वारा बिना किसी सूचना दिये तथा बिना नगर परिषद कार्यालय के उपयंत्री कक्ष से दो फाईले (छीपाबड तालाब गहरीकरण एव अमृत 20 योजना अन्तर्गत पार्क विकास कार्य की) मय मूल दस्तावेज सहित ले गये. चुकि तका प्रकरण शासन की अतिमहत्त्वपूर्ण योजनाओं के दस्तावेज हैं। जिसमें किसी भी प्रकार की छेडछाड नहीं की जा सकती हैं।

करे। अतः महोदय संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करे।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर परिषद खिरकिया खिरकिया, दिनांक 26/08/2025

प्रतिलिपिः

/न.प./2025

1. कलेक्टर महोदय जिला हरदा की ओर सूचनार्थ प्रेषित।

2. पुलिस अधीक्षक महोदय जिला हरदा की ओर सूचनार्थ प्रेषित।

3. अनुविभागीय अधिकारी महोदय (राजस्व) खिरकिया की ओर सूचनार्थ प्रेषित।