BJP पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अपहरण ,कांग्रेस नेता के फार्म हाउस में बंधक बनाकर तीन घंटे की लाठी डंडों बेल्ट से मारपीट की! जिला अस्पताल में भर्ती
हरदा। शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष विष्णु नागवेल के साथ बेरहमी से मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। घायल भाजपा नेता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हैं
सिविल लाइन थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मीनारायण ठाकुर समेत चार लोगों ने उन्हें पीटा है।आरोपियों ने कांग्रेस नेता के फार्म हाउस में बंधक बनाकर लाठी डंडे से जमकर मारपीट की है।
पीड़ित के बेटे ब्रजेश नागवेल की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीनारायण ठाकुर, खुमान सिंह, नितिन ठाकुर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था हंडिया थाने में।
लक्ष्मीनारायण ठाकुर पर पहले हंडिया थाने में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। ठाकुर को शक था कि यह मामला नागवेल के कहने पर दर्ज कराया गया था। मारपीट के बाद आरोपियों ने नागवेल के बेटे को फोन कर बुलाया। जब बेटा बेड़ी गांव पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई। आरोपियों ने दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी।