jhankar
ब्रेकिंग
जिला जज के निर्देश पर थाने के सामने लगी मोबाइल लोक अदालत, यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया बालाजी पब्लिक स्कूल में छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, परिजन और प्रबंधन आमने-सामने ! देखे वीडियो किस... एक पेड़ बेटी के नाम पहल पार्षद दीपक बाथव ने बेटी-दामाद को भेंट किया तुलसी का पौधा बड़ी खबर -मोबाईल नेटवर्क न मिलने से नाराज महिला मोबाइल तोडा़ और पीया कीटनाशक हुई मौत आज का सुविचार : जिंदगी में सबसे बड़ी ताकत आपका नजरिया है जैसा सोचोगे वैसा पाओगे उज्जैन - खड़े हनुमान मंदिर का पिछले 3 दिन का अपडेट 72 घंटे बाद भी एक इंच नहीं हिली प्रतिमा हरदा - जिले के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब IIT दिल्ली के एक्सपर्ट सिखाएंगे AI, मिलेगा सर्टिफिकेट धान, ज्वार, बाजरा के लिए 15 सितंबर से 10 अक्टूबर के बीच होंगे पंजीयन एसडीएम विजय राय ने सुनी जन समस्याएं, 14 आवेदन आए - शंकर मंदिर अतिक्रमण की होगी जांच सितंबर में पूरे सप्ताह बारिश, फिर भी 353.5 मिमी कम बरसा पानी

भाजपा नेता मे महिला पुलिस से की छेड़छाड,मामला दर्ज !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र। बड़वानी जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें बीजेपी के एक नेता पर महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। बताया गया है कि आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और हाथ पकड़कर असभ्य तरीके से बातें कीं।

 

शिकायत में बताया गया है कि बीजेपी मंडल अध्यक्ष अजय यादव ने महिला पुलिसकर्मी का पीछा किया, उसे गाड़ी में जबरन बैठाया, हाथ पकड़कर अश्लील हरकतें कीं और उसे पसंद करने की बात कही। विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी, जिस पर कोतवाली पुलिस ने SC/ST एक्ट एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

- Install Android App -

जयस संगठन ने जताया विरोध 

 

इस घटना के बाद जयस संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी की और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

मामले की जांच अभी जारी है और सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल, बड़वानी में महिला पुलिसकर्मी के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा की गई छेड़छाड़ का यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।