jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

भाजपा के शासन न रोज़गार है न नौकरी, न मज़दूरी है चारों तरफ़ भ्रष्टाचार : जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी

बाग। मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार के 2 साल पर कांग्रेस ने तीखा हमला किया। गंधवानी विधानसभा के बाग ब्लॉक के दौरे के दौरान धार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने सरकार की 2 साल की  उपलब्धियों को शून्य बताया उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि  बेरोजगारी और किसान समस्याओं को लेकर सरकार  पूरी तरह असफल रही है युवा रोजगार की बात करते है तो उन पर लाठी चलाती है, किसान खाद के लिए परेशान है, मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही, भावांतर योजना में किसान भाव के लिए तरस रहा है इतनी अराजकता के बाद भाजपा सरकार अपनी झूठी उपलब्धि को बड़े गर्व से बता रही है में आप के माध्यम से बताना चाहता हूं कि भाजपा सरकार की सही उपलब्धि तो उनके मंत्री और कार्यकर्ता का अवैध कार्यों के लिप्त होना है, सभी कार्यों में भ्रष्टाचार इनकी बड़ी उपलब्धि है। जोशी ने कहा कि भाजपा अपने आप को सबसे बड़ी राष्ट्रवादी पार्टी बताती हैं ये कैसी राष्ट्रवादी पार्टी है जो हमारी राष्ट्र प्रेम का पर्याय है हमारे सैनिकों के जोश का संचार कर दे इसे वाक्य जय हिन्द ओर वंदे मातरम् पर सदन में रोक लगा रही है। जय हिन्द वो नारा है जो हमारे जवान हमारी जीत होने पर सबसे पहले कहते है इसे हमारी शान के प्रतीक नारो पर भाजपा सरकार रोक लगाती है ये भाजपा का झूठा राष्ट्रवाद आज पूरी दुनिया देख रही है।

- Install Android App -

जिलाध्यक्ष जोशी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाक बगले पर स्वागत किया जोशी ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यों ओर आस आई आर को लेकर चर्चा की इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रोहित झवर, विधायक प्रतिनिधि भारत मंडलोई, जनपद सदस्य प्रतिनिधि वकार खान गोल्डी, सरपंच जामसिंह बघेल, सरपंच राजू मंडलोई, सरपंच लोकेश चौहान, सरपंच सुनील चौहान, सदन काटी, अमर निगवाल, संग्राम सोलंकी, रमेश मेड़ा, प्रभु डावर, अनिल मांधनिया, नारायण शारदा, कमल अमेरिया, सूरज मंत्री, महेंद्र काटी आदि मौजूद थे।