jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

एमपी में रिकॉर्ड तोड़ ठंड, पचमढ़ी जितना ठंडा हुआ इंदौर, भोपाल में पारा 7 डिग्री के नीचे

इंदौर। मध्य प्रदेश में ठंड रिकॉर्ड तोड़ रही है। सभी जिलों में कड़ाके की ठंड और शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बीती रात इंदौर में सर्दी हिल स्टेशन पचमढ़ी जितनी महसूस की गई। यह इंदौर में पिछले 10 साल से सबसे ज्यादा ठंडी रात रही। वहीं, राजधानी भोपाल में पारा 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।

पचमढ़ी जितना ठंडा हुआ इंदौर

इंदौर शहर में बीती रात 10 सालों में सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड की गई। इंदौर में हिल स्टेशन पचमढ़ी जितनी ठंडक दर्ज हुई. वहीं, राजधानी भोपाल में शीतलहर ने लोगों की परेशानी बढ़ाई. भोपाल के साथ-साथ राजगढ़, इंदौर, सीहोर और शाजापुर में सर्द हवाओं ने कंपकपी बढ़ाई।

- Install Android App -

इंदौर में पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को इंदौर शहर का तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी का तापमान भी 5.2 डिग्री सेल्सियस ही रहा। वहीं, भोपाल में 6.5 डिग्री, ग्वालियर में 9.1 डिग्री, उज्जैन में 9 डिग्री और जबलपुर में 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा राजगढ़ में तापमान 5.2 डिग्री, नौगांव में 6.4 डिग्री, उमरिया में 6.6 डिग्री, रीवा में 7 डिग्री, मलाजखंड में 7.2 डिग्री, मंडला में 7.6 डिग्री, रायसेन, शिवपुरी-नरसिंहपुर में 8 डिग्री, बैतूल में 8.5 डिग्री और छिंदवाड़ा-खजुराहो में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

अलाव का सहारा

प्रदेश में बढ़ते ठंड के प्रकोप और शीतलहर से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। जगह-जगह पर यात्रियों और राहगीरों को राहत देने के लिए नगर प्रशासन की ओर से अलाव जलाए जा रहे हैं। वहीं, मौसम विभाग ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।