jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

धार : वृद्धावस्था अभिशाप नहीं वरदान है; वृद्धजन बेहतर व स्वस्थ्य जीवन जी रहे

धार। वृद्धावस्था अभिशाप नहीं वरदान है। भारत में विशेष देखभाल से कई वृद्धजन बेहतर व स्वस्थ्य जीवन जी रहे है। वृद्धजन को ब्लडप्रेशर, शुगर, हाइपर टेंशन, कमजोरी जैसी स्थिति बन सकती है पर इससे घबराने की ज़रूरत नहीं है। अब अपोलो व बिलियन हार्ट बीटिंग फाउंडेशन के सहयोग से धार श्रद्धालय वृद्धाश्रम को भी विश्वस्तरीय स्वास्थ्य जांच व देखभाल मिल सकेगी। जांच के साथ आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की जाएगी। वृद्धाश्रम में सन्तुलित भोजन, शारीरिक सक्रियता व प्राकृतिक वातावरण से अधिकांश वृद्धजनों का स्वास्थ्य बेहतर है। अब हम सभी वृद्धजनों का फोटोयुक्त रिकार्ड भी रखेंगे। ये विचार विशेष जांच शिविर में अपोलो इंदौर के विशेषज्ञ डॉ दिक्षत पाटनकर, प्रभारी जितेंद्र चौहान व जशराज राठौर ने व्यक्त किए। जांच कार्य में सहयोग रक्षा देवी, रुद्र शाही, समय जैन व आश्रम की ओर से विद्या गुंजाल, रानी पंवार का रहा। संचालन संस्था भोज शोध संस्थान के निदेशक डॉ दीपेंद्र शर्मा ने बताया कि एमओयू के अनुसार शिविर लगेंगे व शिविर में वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर व चर्म रोग से जुड़ी जांच भी की गई। निःशक्त वृद्ध का इनके निवास बैठक स्थान पर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी वृद्धजनों को आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राकी मक्कड़ ने दी।