jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

नरसिंहपुर में दो पक्षों में फसल कटाई को लेकर खूनी संघर्ष, 6 लोग घायल

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरी घटना पलोहा थाना अंतर्गत धोखेड़ा गांव की है। जहां मंगलवार को दो पक्षों में धान की फसल कटाई को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आक्रामक हो गए। इसी दौरान लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। इस झगड़े ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया।

- Install Android App -

वहीं इस विवाद में छह लोग घायल हुए है। जिन्हें गाडरवारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल पुलिस खूनी संघर्ष से जुड़े लोगों से पूछताछ कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।