jhankar
ब्रेकिंग
Harda big news: सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38.15 ग्राम मादक पदार्थ जब्त ₹11.60 लाख का माल बर... उमंग दिवस पर बालिकाओं को आत्मरक्षा, गुड टच-बैड टच और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘ जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 24 एवं 25 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘जन जल सेवा संकल्प यात्रा’ 23 एवं 24 सितम्बर को सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न खुशियों की दास्तां : चाय के ठेले से आत्मनिर्भरता तक: पीएम स्वनिधि योजना बनी अमर कुशवाहा की सफलता की... पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत मकड़ाई के मतदान केंद्र के भवन में किया बदलाव जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन के तहत खिरकिया विकासखंड की 16 ग्राम पंचायतों में शुष्क दिवस घोषित सेवा संकल्प अभियान के तहत तवा बांयी तट नहर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर एसपी ने प्रतिमा विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया

संतोष वर्मा के बयान पर ब्राह्मण समाज का आक्रोश आपत्तिजनक टिप्पणी पर FIR और बर्खास्तगी की मांग

खातेगांव। आईएएस संतोष वर्मा के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में सर्व ब्राह्मण समाज ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम विज्वल चौकी प्रभारी अजयसिह डोड को सामूहिक रूप से ज्ञापन सौप कर आपत्तिजनक टिप्पणी पर FIR और बर्खास्तगी की मांग की गई। ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ समाज सेवी गायत्री परिवार के दिनेश चंद पंचोली ने कहा की संतोष वर्मा ने ब्राह्मण बेटियों के लिए अनर्गल भाषा का प्रयोग कर ब्रह्म समाज का अपमान किया है इस संबंध में सुंद्रेल, बिजवाड़ ,हतनोरी, पानीगांव सहित आसपास गांव के सामाजिक बंधुओं आक्रोश व्याप्त है यदि आपत्तिजनक टिप्पणी पर FIR और बर्खास्तगी नही की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर सुंद्रेल सरपंच गिरधर पटाक, बिजवाड़ उप सरपंच प्रमोद व्यास, पूर्व सरपंच गोविंद पटेल , हतनोरी ,सुरेश पटेल, ब्लाक अध्यक्ष विजय बैरागी, शिक्षक संतोष पंचोली, शेखर तिवारी, अखिलेश पंचोली, ज्योतिषाचार्य शेखर पटाक, एस एन पंचोली, गणेश बैरागी, पंडित गजेंद्र व्यास, कैलाश मुदगल, अनील पंचोली, लाला शुक्ला, बंटी पटेल, गोपाल पटाक, अलंकार व्यास, ब्रजमोहन व्यास, महेंद्र जोशी, अनंत शुक्ला, प्रकाश शर्मा, धीरज पटाक, सहित सैकड़ों की संख्या में समाज जन उपस्थित थे। ज्ञापन का वाचन एवम संचालन गायत्री परिवार के दिनेशचंद्र पंचोली ने किया। आभार शिक्षक अखिलेश पंचोली ,शेखर तिवारी ने माना ।