जनकगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र गुर्जर की पत्नी ने मंगलवार की शाम अपने घर में फांसी लगाकर
आत्महत्या कर ली।
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर : वर्तमान में शहरी व पढ़े लिखे लोगो द्वारा आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसमें युवा और महिलाओं की संख्या अधिक है। ऐसी ही एक घटना ग्वालियर के जनकगंज थाना प्रभारी शैलेंद्र गुर्जर की पत्नी ने
अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मंगलवार की शाम पुलिस उप निरीक्षक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर की सूचना उनके बेटे सुमित को मिली जब वह कालेज से वापस लौटा और अपनी मां, मनीषा गुर्जर, को फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। घटना शाम के लगभग 5 बजे की है। बेटे ने अपने पिता को फोन करके इस दुखद समाचार की जानकारी दी। शैलेंद्र गुर्जर ने तत्काल घर पहुंचकर अपनी पत्नी को फंदे से उतारा और उन्हें अस्पताल ले गए,। जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)