jhankar
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना

Bhopal News: सीएम डा. मोहन यादव 1576 करोड़ रुपये लाड़ली बहनों के खातों में करेंगे ट्रांसफर

लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं। अब तक इस योजना की 7 किस्तें जारी हो चुकी है और अब आज 10 जनवरी को 8वीं किस्त जारी की जानी है।

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : म.प्र. की सबसे लोकप्रिय योजना तो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है और भाजपा के लिए मास्टर कार्ड साबित हुई और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान जिसकी वजह से सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए वह लाड़ली बहना योजना।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश की 1.31 करोड़ लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। आज मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की  8वीं किस्त जारी की जाएगी। सीएम मोहन यादव आज बुधवार को सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कॉन्वेंशन सेंटर से लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1576.61 करोड़ रूपये की राशि भेजेंगे। इसके तहत करोडों बहनों के खाते में  1250 रुपए जारी किए जाएंगे। इसके लिए वित्त विभाग ने पहले ही महिला एवं बाल विकास विभाग को किस्त की राशि 1,596 करोड़ रुपये जारी कर दी है।

कार्यक्रम कुछ देर में शुरू होगा। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण सप्ताह प्रारंभ हो जाएगा। जो 15 जनवरी तक चलेगा। इसमें जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मामा भाई के रिश्तो में प्रदेश की जनता से आत्मीय संबंध बना रखा था। इसलिए हर माह की 10 तारीख को बहनों को अपना भाई शिवराज याद आते ही रहेगें।