jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

BREAKING NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार स्कूली छात्रों को रौंदा, 3 छात्रों की ऑन द स्पॉट मौत

बोर्ड परीक्षा देकर अपने दो सगी बहने चचेरे भाई के साथ घर लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। शहर में एक बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने बाइक सवार स्कूली छात्रों को रौंद दिया। इस हादसे में 3 छात्रों की मौके पर मौत हो गई। बोर्ड परीक्षा देकर अपने दो सगी बहने चचेरे भाई के साथ घर लौट रही थी। तभी यह हादसा हुआ है।

- Install Android App -

यह सड़क हादसा हनुमाना फोरलेन सड़क मार्ग पर हुआ है। बोर्ड परीक्षा देने बाद तीनों अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ हो गई। हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे पर शुरू हंगामा किया। हादसे के बाद हंगामा होता देख मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया।

बताया जा रहा है कि मरने वाले लड़के की पहचान ताज अंसारी, लड़की रानू, इष्मा अंसारी निवासी धरमपुरा के रूप में हुई है। दोनों कक्षा 10 की छात्रा हैं। राजनांदनी पब्लिक स्कूल देवरा में पढ़ती है, जिनका आज परीक्षा सेंटर हनुमना में था। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।