jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

BREAKING NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा खड़े कंटेनर से ट्रक टकराया, 3 की मौके पर मौत, 2 घायल

डायल 100 ने एम्बुलेंस की मदद से मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर भेज दिया

मकड़ाई सासमाचार रीवा। जिले के सोहागी थाना अंतर्गत पहाड़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल है। थाना प्रभारी वीसी विश्वास ने बताया कि शुक्रवार अलसुबह करीब 3 बजे बिगड़ा हुआ कंटेनर नेशनल हाईवे 30 के किनारे खड़ा था। इसके नीचे कुछ मैकेनिक कार्य कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग चपेट में आ गए। सूचना के बाद पहुंची डायल 100 ने एम्बुलेंस की मदद से मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्योंथर भेज दिया गया है। जबकि घायलों को त्योंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मृतकों की शिनाख्त प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

आधे घंटे देर से पहुंची पुलिस : मिली जानकारी में बताया गया कि जिस स्थान पर दुर्घटना घटित हुई है वहां से थाना क्षेत्र की दूरी महज 2 किलोमीटर थी सूचना के बाद पुलिस को पहुंचने में तकरीबन आधे घंटे से अधिक का समय लग गया है।

- Install Android App -

कंटेनर को सुधारने का काम कर रहे थे मैकेनिक : मिली जानकारी में बताया गया है कि जिस कंटेनर के नीचे दब जाने के कारण 3 लोगों की मौत हुई है वह लोग कंटेनर के सुधार कार्य में जुटे हुए थे। अचानक ट्रक की ठोकर से कंटेनर नीचे आ गिरा जिससे दबने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

होती है दुर्घटना : बता दें कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई है वहां आए दिन दुर्घटना होती है पूर्व में जिले के कलेक्टर इलैया राजा टी द्वारा सोहागी पहाड़ विभिन्न स्थानों पर ब्रेकर निर्माण कराए गए थे। साथ ही टोल प्लाजा की हाईवे पेट्रोलिंग करने वाली वाहन को भी लगातार नजर रखने की बात कही गई थी लेकिन उनके स्थानतरण के बाद उक्त व्यवस्थाएं पूरी तरीके से ठप हो गई।

सोहागी पहाड़ पर हुई दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हुई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है अभी किसी की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

– समर सिंह परिहार, एसडीओपी, त्योंथर