jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Breaking News: देवास में चार प्रत्याशी अपनी विधानसभा में नही दे पाए वोट !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 देवास : म.प्र. विधानसभा चुनाव की तैयारियां बडे़ जोर शोर से हुई और 17 तारीख को मतदान के साथ अब सभी को परिणाम का इंतजार हैं। इस चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के चार प्रत्याशी अपनी विधानसभा में मतदान नही कर पाए है। क्योंकि दूसरे जिले की मतदाता सूची मे नाम था।  पूर्व मंत्री व खातेगांव के कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जोशी ने हाटपीपल्या में मतदान किया। हाटपीपल्या के कांग्रेस प्रत्याशी राजवीर सिंह बघेल ने सोनकच्छ में मतदान किया। इसके अलावा सोनकच्छ के भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर, कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन वर्मा भी स्वयं को वोट नहीं दे पाए क्योकि इनके नाम इंदौर जिले की मतदाता सूची में हैं। हाटपीपल्या से भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी ने कैलोद में, बागली भाजपा प्रत्याशी मुरली भंवरा ने बागली में, कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल भोसले ने पुंजापुरा में, खातेगांव भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने कन्नौद में मतदान किया।