jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी? केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर हमला: "छात्रों को बनाया जा रहा राजनीतिक मोहरा" दिल्ली-एनसीआर मे बुधवार की सुबह बदला मौसम, तेज गर्मी और उमस से मिली राहत विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने विधानसभा में उठाए हरदा के जनहित के बड़े मुद्दे मूंग खरीदी, सिंचाई, उद्... खरगोन: 250 छात्राओं ने 9 किमी पैदल मार्च कर की हॉस्टल अधीक्षिका की बहाली की मांग

खंडवा : बिहार की पीड़ित महिला खुशबू को सुरक्षा हेतु समाजसेवीयो द्वारा वन स्टाफ केंद्र भिजवाया गया

महिला की काउंसलिंग के बाद उसे बिहार भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी –

- Install Android App -

खंडवा : अपने सास ससुर से परेशान एवं प्रताड़ित होकर पोस्ट करना जिला औरंगाबाद बिहार प्रांत की खुशबू पति सोहन शाह अपने घर से ट्रेन के माध्यम से शुक्रवार खंडवा पहुंची ऑ रातभर वह खंडवा बस स्टैंड पर परेशान होती रही, शनिवार सुबह बस स्टैंड पर समाजसेवी मुख्तियार मनिहार ने महिला खुशबू से चर्चा की मनिहार ने समाजसेवी गणेश भावसार एवं सुनील जैन को मोबाइल के माध्यम से सूचना दी की एक बिहार की महिला परेशान हो रही है, समाजसेवी सुनील जैन ने बस स्टैंड पर पहुंचकर खुशबू से पूरी चर्चा की तो उन्होंने बताया कि मेरे पति तो अच्छे हैं लेकिन सास ससुर मारते पीटते हैं प्रताड़ित करते हैं मेरे दो बच्चे भी हैं, मैं सास ससुर से परेशान होकर ट्रेन बैठकर खंडवा आ गई, अब मैं मेरी मां के पास जाना चाहती हूं, सुनील जैन ने बताया कि महिला की सूचना महिला बाल विकास के दिवाकर को दी गई उन्होंने वन स्टाफ केंद्र की आईटी वर्कर प्रगति मालवीय ममता गौरव को बस स्टैंड भेजा, दोनों ने महिला से चर्चा कर पंचनामा बनाकर उसे वन स्टाफ केंद्र ले गई, जहां महिला से काउंसलिंग के माध्यम से परिजनों का पता लगाकर चर्चा की जाएगी, और सुरक्षित उसे भिजवाने की व्यवस्था की जाएगी, समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस प्रकार के दुखी पीड़ितों की सहायता करने पर मन को शांति की प्राप्ति होती है और पुण्य लाभ भी प्राप्त होता है, बस स्टैंड पर अलग-अलग कार्य करने वाले मुख्तियार मनिहार, फारुख मंसूरी, अमजद भाटिया, शेख हफीज, यूनुस खान, युसूफ खान त्रिलोक राणा, अज्जू खान ,आसिफ पठान ,सदियां मामा, आबिद खान, महेश भाई ,गोलू भाटिया इस प्रकार के पीड़ितों की सहायता सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में बस स्टैंड पर करते रहते हैं।