jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

BREAKING NEWS : बैंक के सामने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, 22 लाख रुपये लूटे

दिन-दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया

मकड़ाई समाचार सतना। सतना जिले में दिन दहाड़े एक दिल-दहला देने वाली घटना हुई है। यहां बाइक में सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट व हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया है। ताजा मामला सतना शहर के मुख्तियार गंज का है। जहां शराब कंपनी के बुजुर्ग कर्मचारी को लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और उससे लगभग 22 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए हैं। दिन-दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच है। लूट और हत्या मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मोर्चा संभाल लिया और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

22 लाख रुपए की हुई लूट

- Install Android App -

बताया जाता है कि सतना शहर के मुख्तियार गंज में सेंट्रल बैंक आफ इंडिया की एक शाखा है। जहां शराब कारोबारी भाटिया ग्रुप का एक कर्मचारी पैसे जमा करने आया हुआ था। जैसे ही वह कार से बैंक परिसर के सामने पहुंचे। लुटेरों ने उस पर फायर कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान संजय सिंह नाम से हुई है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दिन-दहाड़े गोली चालन व लूट घटना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जाता है कि पुलिस को मौके पर तीन खाली कारतूस मिले हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया है। इसके अलावा बैंक परिसर व अन्य दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान पुलिस कर रही है। बताया जाता है कि लुटेरे बाइक से आए हुए थे। तो वहीं पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मामले की जांच की जा रही है। चार टीमें गठित की गई है। लूट में कितने रूपए गए हैं, इसका आंकलन अभी नहीं हो सकता है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।- आशुतोष गुप्ता, एसपी, सतना।