jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

Breaking News: भोपाल से खंडवा लौटते समय जंगल में लगी आग को विधायक श्रीमती तनवे के साथ उनके स्टाफ ने बूझाकर एक नेक कार्य किया |

विरासत रूपी वनों को बचाने में जागरूकता का परिचय परिचय देकर उसकी रक्षा करें – विधायक कंचन तनवे

- Install Android App -

खंडवा : मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रथम सत्र में सम्मिलित होकर परिजनों और स्टाफ के साथ शुक्रवार प्रातः भोपाल से खंडवा लौट रही खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने रास्ते में पड़ने वाले जंगल में एक स्थान पर आग जलती हुई देख कर अपनी गाड़ी रुकवाई और अपने परिजनों एवं स्टाफ के साथ मिलकर पलाश के पत्तों की मदद से आग को बुझाया। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भोपाल से खंडवा आते समय प्रातः लगभग 7:30 बजे देवास जिले के अंतर्गत आष्टा से कन्नौद के बीच पड़ने वाले मार्ग पर स्थित सिया चौकी क्षेत्र में सड़क किनारे जंगल में आग लगी हुई थी। जिसे देखते ही विधायक श्रीमती तनवे ने अपनी गाड़ी रुकवा कर आग बुझा कर अपने नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन किया। श्रीमती तनवे ने कहा की वे जिस पलसूद माल गांव में जन्मी है वहां पास ही में जंगल लगा हुआ था और बचपन से युवावस्था तक कई बार जंगल में आग लगने पर ग्रामीणों को आग बुझाने जाते हुवे देखा था जिसे याद करते हुवे उन्होंने जंगल में मौजूद पलाश के छोटे पौधों की डालियां तोड़कर उनकी मदद से आग बुझा कर जंगल में फैलने से रोका इस दौरान उनके साथ उनके पति वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश तनवे, देवर राकेश तनवे, निज सहायक देवेंद्र माणिक वाहन चालक राजा कनाडे ने भी आग बुझाने में मदद की। श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने सभी से अपील की है की मानव जाति को जीवन शक्ति रूपी प्राणवायु प्रदाय करने वाले हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत रूपी वनों को आग से बचाने के लिए जागरुकता का परिचय देते हुवे वन क्षेत्र के आसपास ज्वलनशील वस्तुएं जैसे बीड़ी सिगरेट को जलती हुई फेकने से बचना चाहिए साथ ही कहीं अगर जंगल में आग दिखाई दे तो छोटी होने पर खुद बुझाने का प्रयास करना चाहिए परंतु अगर आग बड़े पैमाने पर फेल चुकी हो तो फिर ऐसे में बुझाने का रिस्क ना लेते हुवे वन विभाग या स्थानीय पुलिस या फिर डायल 100 पर सूचना देकर भी सहयोग किया जा सकता है।