jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद! शारदीय नवरात्रि का छठा दिन - माँ कात्यायनी की पूजा आज विश्व खाद्य दिवस विशेष - एक विचार, भूख मुक्त हो दुनिया आज सिराली में जन-विश्वास शिविर, मौके पर होगा समस्याओं का समाधान बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, 110 मामले पकड़े, 24 लाख की वसूली होगी हरदा में चाकूबाजी के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, बीच सड़क कराई उठक-बैठक मध्यप्रदेश में मौसम बदला, नर्मदापुरम संभाग में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी भाव: 15 अक्टूबर को जानिए गेहूं, सोयाबीन, मक्का सहित अन्य फसलों के दाम नवरात्र पर्व को लेकर टिमरनी पुलिस अलर्ट, देवी पंडालों और गरबा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी! नए पंजीयन को लेकर बढ़ी उम्मीदें, जानिए क्या है ताजा अपडेट

Breaking News: विकास के दावों की पोल खोलता मलेगर नाला, वर्षो से नही बना पुल ग्रामीण शव को कांवड पर ले जाने को मजबूर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24  दंतेवाडा : सरकार विकास के कितने ही दावे करें मगर जब वास्तविक हितग्राही तक योजना का लाभ नही पहुंचे तो विकास के सारे दावे बेमानी हो रहे है। वहीं दंतेवाड़ा के विकास के सभी दावें मलगेर नाले में जाकर शून्य हो जाते हैं | सरकार के विकास कार्यो की पोल खोलता जीता जागता सबूत है। मलगेर नाले पर पुलिया नही है।ग्रामीणों द्वारा नाले पर पुलिया व सड़क की मांग वर्षो से की जा रही है। पुलिया न होने से ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव को कांवड पर नाले से पार कराते है। वहीं ग्रामीण पुलिया सड़क की मांग करे तो नक्सली उन्हे सजा सुनाते है | अगर न बने तो उन्हे बहुत परेशानी उठानी पड़ती हैं बारिश के दिनों पूरा गांव टापू बन जाता हैं यहां पर दो ग्राम पंचायत के करीब एक हजार परिवार प्रभावित होते हैं।