jhankar
ब्रेकिंग
जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन स्पर्धा आज गोटमार मेला क्या है......? - जानिए कहां और कब होता है ये खूनी खेल और इस साल क्या हुआ 12 सितंबर 2026 की सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरों की झलक आज का सुविचार - "पत्थर तो लोग दूसरों पर फेंकते हैं, आप फूल बनकर खिलना सीखिए।" आज 12 सितंबर दिन शनिवार को मध्यप्रदेश का मौसम 11 सितंबर 2026 को नीम करोली बाबा की 53वीं पुण्यतिथि रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक...

Breaking News : सिरफिरे आशिक ने चाकू से गला रेतकर कर दी प्रेमिका की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चाकू पेट्रोल पंप के पीछे फेंक दिया

रायपुर। अभनपुर के कसेरू डीही गांव में सरफिरे आशिक ने अपने प्रेमिका की चाकू से गले रेतकर हत्या कर दी है। कार में युवती की लाश छोड़कर फरार हो गया है। पूरा घटना अभनपुर थाना क्षेत्र का मामला हैं। हालांकि आरोपित को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।दरअसल, पूरी घटना अल सुबह तीन बजे की है। एस साहू अपनी प्रेमिका सुमन साहू के साथ कहीं से लौट रहा था। इस दौरान रात को ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की प्रेमी एस साहू ने सुमन के गले में चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के लिए भेज दिया है।

- Install Android App -

अभनपुर थाना प्रभारी वेदवती दरियों ने बताया कि, पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने युवती के गले में चाकू से हमला कर दिया, जिससे युवती की मौत हो गई है। फिलहाल शव को पंचनामा के लिए भेजा जा रहा है आगे मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, लड़की अभनपुर एक कालेज में कम्प्यूटर कोर्स कर रही थी। विगत तीन महीने से यहीं रह रही थी। वहीं से रायपुर में नौकरी कर रही थी। लड़के के साथ रायपुर से घटना स्थल की ओर पहुंची थी। वहीं आरोपित के मुताबिक विगत चार वर्षों से उसके साथ लड़की के संबंध थे। कुछ बातों को लेकर बहस हुई और लड़के ने चाकू से कार में मृतका का गला काट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने चाकू पेट्रोल पंप के पीछे फेंक दिया।