jhankar
ब्रेकिंग
Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

Breaking News: पुलिस ने 25,000 रूपये का ईनामी व लूट का अपराधी दानिश को किया गिरफ्तार

बदमाश के कब्जे से लूट के 01 कुण्डल पीली धातू, 01 मोटरसाईकिल बिना नम्बर प्लेट, 01 तमंचा व 01 जिन्दा तथा 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद…

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र. : लोकसभा चुनाव के बाद सरकार द्वारा अपराध नियंत्रण करने की के निर्देशन पर जिला पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के द्वारा सभी थाने प्रभारी को अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने के साथ ही अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड हेतु लगातार सघन गश्त व चैकिंग के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में दिनांक 19/20.06.2024 की देर रात्रि जब थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम गश्त पर थी तो पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो शातिर अपराधी ढमोला पुल नदी की पटरी के पास दिखाई दिये हैं एवं किसी घटना को करने करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुँची तो दो संदिग्ध व्यक्ति ढमोला नदी की पटरी पर दिखाई दिए। पुलिस टीम जब सदिंग्धो के नजदीक पहुँची तो एक बदमाश ने अचानक से पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी गई। पुलिस टीम द्वारा जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। बदमाश का अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल/गिरफ्तार बदमाश की पहचान दानिश पुत्र अमीर अहमद निवासी नूरबस्ती थाना कोतवाली नगर, सहारनपुर के रूप में हुई है, जिसे उपचार हेतु चिकित्सालय भर्ती करवाया गया है एवं फरार बदमाश की गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही है।

- Install Android App -

बदमाश दानिश – दिनांक 16.08.2024 को थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत 143/24 धारा 392 भादवि, महिला से सोने के कुण्डल लूटने के अपराध का वांछित अभियुक्त है, जिस पर जनपद के विभिन्न थानों पर लूट, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, एनडपीएस एक्ट आदि के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं, नगर का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है। अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Ladli Bahna Yoajan: लाड़ली बहनो को कब से दोगे 3000 रूपये महिना, जीतू पटवारी ने पत्र लिखकर पूछा !