टिमरनी: शनिवार दोपहर टिमरनी थाने के परिसर में बने पुलिस कर्मियों के क्वार्टर में अचानक आग लग गई।
धुआं निकलता देख पुलिस स्टाफ सहित आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए। पुलिस ने नपा प्रशासन को सूचना दी। मौके पर फायर बिग्रेड पहुंची। आज बुझाने का कार्य चल रहा है। आग किस कारण लगी अभी जांच का विषय है। फिलहाल सभी आसपास के क्वार्टर का सामान निकाला जा रहा है।कुछ पुलिस कर्मियों का गृहस्थी का सामान जल गया है।

