jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

ब्रेकिंग न्यूज़ : धान खरीदी केंद्र में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी, कलेक्ट्रेट का ड्राइवर बताकर रचा जाल

ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर। धान खरीदी केंद्र में ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से 1 लाख 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को कलेक्ट्रेट में अधिकारी का ड्राइवर बताते हुए भरोसा दिलाया और कई महीनों तक पीड़ित को झांसे में रखता रहा।

मानिकपुर चौकी क्षेत्र का मामला

यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है। ढोढ़ीपारा अप्पू गार्डन निवासी मनोज कुमार यादव (36), जो वर्तमान में कैंटीन में कार्यरत हैं, ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी दानिश खान ने उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने का लालच देकर रकम ऐंठी।

अधिकारियों से मिलवाने का नाटक

पीड़ित के अनुसार, आरोपी दानिश खान (46), निवासी मोहरा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर, ने खुद को कलेक्ट्रेट से जुड़े अधिकारी का ड्राइवर बताया। वह कई बार मनोज को अपने वाहन में बैठाकर अधिकारियों से मुलाकात कराने का झांसा देता रहा और कहता रहा कि जल्द ही नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।

अक्टूबर 2022 में ली गई थी रकम

- Install Android App -

आरोपी ने अक्टूबर 2022 में अलग-अलग किश्तों में कुल 1.7 लाख रुपये लिए। इसके बाद वह लगातार बहाने बनाकर नियुक्ति टालता रहा। लंबे समय तक इंतजार के बाद पीड़ित ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी दानिश खान को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी वर्तमान में डीपीएस बाल्को स्कूल में स्कूल वाहन चालक के रूप में काम कर रहा था।

न्यायालय भेजा गया, जेल दाखिल

मानिकपुर चौकी के एएसआई कुलदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां जमानत नहीं मिलने पर उसे जेल भेज दिया गया है।

और भी लोगों से ठगी की आशंका

पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने इसी तरह और भी लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा है। फिलहाल, प्रार्थी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की आगे जांच जारी है।