Breaking news Mp: भाजपा प्रत्याशी की निर्वाचन आयोग को की शिकायत, नामांकन में अपराध छुपाए जाने को लेकर
विधानसभा चुनाव 2023 में ग्वालियर की डबरा सीट से विधानसभा भाजपा प्रत्याशी इमरती देवी की निर्वाचन आयोग से शिकायत हुई है। उन पर नामांकन फॉर्म में अपराध वाले कॉलम में जानकारी छिपाने का आरोप है। इस कॉलम में उन्होंने लिखा – लागू नहीं | RTI एक्टिविस्ट संकेत साहू ने निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए कहा है कि इमरती पर 7 आपराधिक केस दर्ज हैं। 6 केस डबरा सिटी थाने में और 1 पिछोर थाने में दर्ज है। उन्होंने यह भी कहा कि इमरती ने 2008 और 2013 के चुनाव में भी यह जानकारी छिपाई थी।
