Breking News मुंबई : डॉक्टर ने ऑनलाईन आइसक्रीम आर्डर की खाते समय उसमें से निकली मानव उंगली का टुकड़ा
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मुंबई। आप आनलाइन फूड बुलाते है तो आपको यह खबर पढ़ना बहुत जरुरी हैं कि आप विश्वास वाली जगह से ही भोजन आर्डर करे। मुंबई में डाक्टर ने गर्मी से परेशान होकर आनलाईन आइसक्रीम का आर्डर किया। आइसक्रीम खाते समय उसके मुंह में एक कटी हुई इंसानी उंगूली का टुकड़ा आ गई। घबराए डाक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस ने शिकायत पर आईसक्रीम बनाने वाले पर मामला दर्ज किया। डाक्टर ने पुलिस को बताया कि जैसे ही उसने आइसक्रीम को खाना शुरू किया तो उसमें इंसान की उंगली का हिस्सा निकला। डॉक्टर ने 1.5 सेंटीमीटर लंबे उंगली के हिस्से को बर्फ में सुरक्षित करने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उंगली के हिस्से को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है ।मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन जोन 11 आनंद भोइटे ने कहा कि हमने जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ गुरुवार को आईपीसी की धारा 272ए 273 और 336 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जांच की जा रही है।