मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कोरबा। इस पूरे प्रदेश मेें ठगों को जाल बिछा हुआ हैं कोई न कोई मार्केटिंग स्कीम तो कोई शेयर मार्केट तो किसी प्रोडक्ट को लेकर लोगो को अपने अपने जाल मंे उलझाए हुए है लोग इनके प्रभाव में आकर आर्थिक रुप से शोषण का शिकार हो रहे मगर वह शिकायत भी नही कर पा रहे है। अभी विगत कई दिनों से सरकारी योजनाओ के बारे में बताकर उसका लाभ दिलाने का झांसा देकर लोगो के साथ छल किया जा रहा है।
महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरकारी योजनाओं के नाम पर कई लोगों से ठगी करने वाली शातिर महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिकायत पर साजदा बेगम को गिरफ्तार कर धारा 420 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
उंची पहुंच का रुतबा बता कर रुपयें ऐंठे
यह मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है।जिस महिला को पुलिस ने गिरफतार किया है वह शहर के बुधवारी क्षेत्र की है। उस पर कई महिलाओ से छल कपट कर रकम ऐंठने का आरोप है। मुड़ापार वार्ड की कई महिलाओं को अपनी उंची पहुंच का रुतबा बता कर सरकारी योजना से लाभ दिलाने का झांसा देकर रुपयें ऐंठे है।
महिला ने गुनाह कबूल कर लिया
चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि कई लोग साजदा बेगम के झांसे में आकर ठगी का शिकार हो गए। महिलाओं की शिकायत पर साजदा बेगम को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)