ब्रेकिंग
मकड़ाई खुदिया: गाँव से राष्ट्रीय सम्मान तक: प्रेम सिंह चौहान की प्रेरक कहानी हरदा नपा नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी का सवाल – "87 साल से करोड़ों रुपये बकाया, आखिर नगर पालिका हरदा क... हरदा: ढाई लाख रुपए से भरा बैग लेकर भागने वाले आरोपियों की सूचना देने पर SP ने रखा 10 हजार का इनाम! सिविल लाइन पुलिस ने नहीं लिखी आरक्षक की रिपोर्ट ! आरक्षक ने सीएम हेल्पलाइन पर की शिकायत, पुलिस आरक्ष... बिग न्यूज सिवनी मालवा: कार में भिड़ंत एक कार में लगी आग, युवक ज़िंदा जला Harda: शुक्ला कॉलोनी मे दिन दहाडे ढाई लाख रुपयों से भरा बैग ले उड़े चोर, आरोपी बदमाश सीसीटीवी कैमरे ... खिरकिया: सूचना के अधिकार में दी भ्रामक जानकारी: अब आयोग के समक्ष हाजिर होगे CEO जप खिरकिया और सचिव ... हरदा: 7.5 किलो ग्राम अवैध गांजा कीमती 1,05,000 रूपये सहित 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार, मुख्य मास्टर... अच्छी पहल: श्रीमद भागवत कथावाचक संत श्री प्रहलाद दास महाराज से प्रेरित होकर हरदा की एक बेटी  मान्या... पर्यावरण के प्रति छात्रों मे जागरुकता हेतु नवाचार, पौधरोपण और संरक्षण के अंकसूची मे जुड़ेंगे अंक

Breking News : हल्दवानी हिंसा में 5 पत्थरबाज महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफतार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तराखंड। विगत माह हल्दवानी में हुई हिंसा में पुलिस द्वारा कार्यवाही कर 5 महिलाओं को गिरफतार किया है। बताया जा रहा है कि हल्द्वानी हिंसा में 8 फरवरी को बनभूलपुरा इलाके में हुई घटना के बाद से पुलिस आरोपियों को ढूंढ ढूंढ कर गिरफतार कर रही है।

- Install Android App -

मुख्य आरोपी मलिक के बगीचे से जब अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो उस दौरान ये महिलाएं पुलिस,पत्रकार और निगम के अमले पर ईंट पत्थर बरसा रही थी। पुलिस ने इन्हे पहचानने के लिए प्राप्त फुटेज और विडियों खंगाले तब जाकर ये पकड़ाई। इन्हे पकड़ने के लिए पुलिस ने टीमें बनाई। इनके नाम रेशमा, सलमा, शमशीर, शहनाज, सोनी नाज़िम बताया जा रहा हैं। पुलिस ने गिरफतार इन्हे जेल भेज दिया है।
हल्दवानी हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे अब्दुल मुईद सहित 80 से अधिक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने इसी मामले में 5 बुर्काधारी महिला पत्थरबाज को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है, कि जब हिंसा हुई थी तब ये सभी महिलाऐं पुलिस और नगर निगम के अमले पर पत्थर बरसा रही थी। हमारे पास आरोपी महिलाओं के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया|