मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खरगोन। जिले के वनांचल ग्राम केली में एक फुटवियर दुकान में आग लग गई| जिसमें एक परिवार के चार लोग झुलस गए। इनमें महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इंदौर रिफर किया है।मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की सुबह खरगोन के ऊन थाना क्षेत्र के ग्राम केली की है जिसमे आज सुबह 10 बजे एक फुटवियर शॉप में आग लग गई। जिससे पूरा परिवार ही आग की लपटों की चपेट में आ गया। आग में प्रभावित परिवार में युवक कन्हैया उम्र 35 वर्ष उनकी पत्नि पुष्पाबाई उम्र 30 वर्ष, बेटा रुद्रांश उम्र 5 वर्ष और बेटी 3 वर्ष की है। इनको गंभीर हालत में पहले पास ही जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया गया। महिला 70 फीसदी जल जाने के कारण उसे जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया है।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि शनिवार की सुबह दुकान खोलने के बाद वहां मंदिर में पूजा के लिए दिया जलाया और अपने काम में लग गई। दुकान के मंदिर में रखा सामान जलने लगा और आग धीरे धीरे फैल गई। आग ने भयानक रुप ले लिया । वहां दुकान में बैठे पति पत्नि और बच्चे इसमें झुलस गए। दुकान में लगी आग की लपटों को देख आस पास के लोगो में अफरा तफरी मच गई। लोगो ने मशक्कत करके उन्हें जिला अस्पताल पहुंचा जहा पर उनका इलाज चल रहा है। एक महिला ही हालत ज्यादा गंभीर होने से उसे इंदौर रेफर किया गया है|
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न...
हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू!
हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन...
24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल
24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें
24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️
24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार 🌦️
पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल!
24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक
24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 15 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
