jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

BREKING NEWS:: मोदी सरनेम मानहानि केस में राहुल गांधी दोषी करार,2 साल की सजा,तुरंत जमानत मिल गई

 मकड़़ाई समाचार गुजरात | कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि केस में सूरत कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार दिया है। सजा का ऐलान थोड़ी देर में किया जाएगा।

- Install Android App -

दरअसल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर एक बयान दिया था। कथित तौर पर राहुल गांधी ने नीरव मोदी, ललित मोदी, नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा था सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। चुनाव के दौरान राहुल के इस बयान पर खूब बवाल मचा था। राहुल के इस बयान पर गुजरात के भाजपा नेता पूर्णेंश मोदी ने याचिका दाखिल की थी। जिसमें गुरुवार को राहुल गांधी को आज सूरत कोर्ट ने दोषी करार दिया गया। सूरत सेशन कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दो साल की जेल की सजा दी। हालांकि कोर्ट द्वारा फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद कांग्रेस नेता को जमानत मिल गई है।
राहुल गांधी इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देंगे। जिन धाराओं के तहत राहुल को दोषी करार दिया गया है, उसमें दो साल की सजा का प्रावधान है। सुनवाई के समय राहुल गांधी खुद कोर्ट में मौजूद रहे।आज ही दिल्ली से सूरत पहुंचे। कोर्ट के फैसले के बाद अदालत के आस-पास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वहां बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता जुटे हैं। अब देखना है कि राहुल गांधी इस फैसले पर आगे क्या निर्णय लेते हैं?