jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश का आज भी दो दर्जन जिलों में बारिश का अलर्ट Big Breking News बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय

Breking News : शादी के अगले दिन ही दुल्हन ने नवजात को जन्म दिया, दूल्हे ने दुल्हन रखने से किया इनकार

मकड़ाई्र एक्सप्रेस 24 उप्र |  ग्रेटर नोएडा के एक गांव में शादी के एक दिन बाद ही दुल्हन ने एक बच्ची को जन्म दिया है। इससे नाराज दूल्हे ने दुल्हन को साथ रखने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग बेटी और उसकी बच्ची को साथ ले गए|

दनकौर क्षेत्र के निवासी युवक की सोमवार को बुलंदशहर की युवती से शादी हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आ गई। मंगलवार की शाम दुल्हन को अचानक पेट में दर्द होना शुरू हुआ। जिसके बाद ससुराल के लोगों ने उसे दनकौर में ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया।

- Install Android App -

दुल्हन सात महीने की गर्भवती

डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे सात महीने की गर्भवती बताया, जिसे सुनकर दूल्हा और ससुराली हैरान हो गए। कुछ देर बाद ही डिलिवरी भी हो गई। युवती ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। मामले की सूचना दुल्हन के मायके वालों को भी दी गई। जिसके बाद वह भी अस्पताल पहुंच गए।मायके पक्ष के लोगों से बातचीत के दौरान दूल्हा और उसके परिवार के लोगों ने दुल्हन को साथ रखने से इनकार कर दिया।

जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा। दूल्हे पक्ष का आरोप है कि करीब पांच महीने पहले रिश्ता तय हुआ था। तब उन्होंने लड़की को भी देखा था। उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी। दुल्हन पक्ष ने भी उनसे यह बात छिपाई है, जिससे उन्होंने दुल्हन को साथ रखने से मना कर दिया है। दुल्हन पक्ष अपने बेटी और नवजात शिशु को साथ लेकर बुलंदशहर चला गया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया बुधवार को दोनों पक्षों का समझौता होगा गया है।