jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

Breking News : NSUI जिलाध्यक्ष को सिविल लाइन पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया

 ट्रेनों को रद्द करने ,युवाओं को रोजगार देने का वादाखिलाफी एवं देशभर में व्याप्त महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने घर से निकलने से पहले एनएसयूआई को किया गिरफतार

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिलासपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का विरोध करने से पहले सिविल लाइन पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। कार्यकर्ताओं के साथ घर पर काले रंग का बलून लेकर विरोध करने निकलने वाले थे तभी पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।
एनएसयूआइ कार्यकर्ता पैसेंजर ट्रेनों को रद करने लेटलतीफी युवाओं को रोजगार देने का वादाखिलाफी एवं देशभर में व्याप्त महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने रणनीति बना चुके थे। प्रधानमंत्री मोदी के आने से पहले जिलाध्यक्ष रंजीत कार्यकर्ताओं के साथ काले रंग का बलून लेकर घर से निकलने ही वाले थे कि सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य दल.बल के साथ पहुंचे और सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष रंजीत को पुलिस ने किया घर से गिरफ्तार
थाने लाकर सभी को बिठा लिया गया प्रधानमंत्री के जाने के बाद सभी को छोड़ा गया। इनमें प्रदेश सचिव लोकेश नायक,युवा कांग्रेस महासचिव भूपेंद्र साहू , उपाध्यक्ष सुमित शुक्ला, महासचिव शुभम जयसवाल, महासचिव प्रवीण साहू, दुष्यंत कौशिक, विपिन साहू, पंकज निर्मलकर, हिमांशु सिंह, अंश बाजपेयी, अंकित मानिकपुरी, अजय सिंह, अंकित मनिकपुरी आदि शामिल थे।