jhankar
ब्रेकिंग
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश

कटनी में BJP नेता हत्याकांड आरोपी अकरम खान के अवैध मकान पर चला बुलडोजर

कटनी। मध्य प्रदेश में कैमोर के बीजेपी नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की हत्या के आरोपी अकरम खान के अवैध मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की है सुबह के समय ही प्रशासन और पुलिस की टीम अकरम खान के घर पर पहुंच गईं। जिसके बाद अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। एक दिन पहले ही अकरम के घर वालों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया था।

बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात

शुक्रवार को सुबह प्रशासन की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान अकरम के घर वालों ने घर खाली करने से मना कर दिया। इसके बाद अधिकारियों ने अकरम के घरवालों को समझा-बुझाकर घर के बाहर निकाला। इसके बाद अवैध मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई की गई।

- Install Android App -

3 JCB की मदद से की गई कार्रवाई

बीजेपी नेता नीलू रजक की हत्या के आरोपी अकरम खान के अवैध घर पर तीन जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई। तीन जेसीबी ने हत्या के आरोपी के घर को जमींदोज किया गया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया था।

गोली मारकर की गई थी BJP नेता की हत्या

बीजेपी नेता नीलेश रजक उर्फ नीलू की 28 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोप है कि इस वारदात को अकरम खान ने दिन दहाड़े अंजाम दिया था। आरोपी अकरम ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बीजेपी नेता को गोली मार दी थी। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।