jhankar
ब्रेकिंग
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जलाराम किराना से लिया सोयाबीन ऑयल का नमूना खुशियों की दास्तां : पीएमएफएमई योजना से आत्मनिर्भर बने खिरकिया के युवा उद्यमी देवेश मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर 2 अक्टूबर को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा आज का सुविचार - MakdaiExpress24

विराट लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेल रहे अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने दूसरे दिन गुजरात के खिलाफ 77 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर एक और रिकार्ड अपने नाम किया है। विराट अब लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के माइकल बेवन का रिकार्ड तोड़ा है। विराट ने 57.87 की औसत से रन बनाये जबकि बेवन ने 57.86 की औसत से बनाये थे।

- Install Android App -

विराट ने पहले मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ शतक लगाया था। वहीं इस बार उन्होंने 61 गेंदों में 77 रन बनाए की पारी खेली जिसमें 13 चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने ये रहन 126 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बनाये। इस पारी के बाद लिस्ट ए क्रिकेट में उनका औसत अब सबसे ज्यादा 57.87 पहुंच गय है।

वहीं सबसे अधिक औसत के मामले में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के सैम हैन का औसत 57.76 है। वहीं भारत के चेतेश्वर पुजारा औसत के मामले में चौथे नंबर पर हैं। उनका औसत 57.01 जबकि भारत के ही रुतुराज गायकवाड़ का औसत 56.68 है। विराट ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान विराट तीन पारियों में 302 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने जिसमें उनका औसत 151.00 और स्ट्राइक रेट 117.05 था, जिसमें दो लगातार शतक और एक अर्धशतक शामिल था। दो बार शून्य पर आउट होने के बाद विराट ने अपनी अगली 6 पारियों में 146.00 के औसत से 584 रन बनाए।