jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Burhanpur News : दो युवकों ने पार्टी के लिए हुसैन को बुलाया,मारपीट कर गला रेत दिया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के राजघाट में रविवार देर रात दो युवकों ने एक 20 वर्षीय युवक की चाकू से गला काट रेत दिया। जिससे युवक की मौत हो गई, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक हुसैन के पिता इस्माइल निवासी दौलतपुरा ने बताया कि रविवार रात आरोपितों ने हुसैन को पार्टी करने के लिए ताप्ती नदी के राजघाट में बुलाया था। वहां पहुंचने पर उन्होंने हुसैन से मारपीट शुरू कर दी और बाद में चाकू से उसका गला रेत दिया। उन्होंने बताया कि हुसैन की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। हुसैन के साथ गए उसके मित्र ने बताया कि आरोपित अकबर और हारून दादागिरी करते थे इसी के चलते उन्होंने हत्या की है।कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी के मुताबिक दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है! इस घटना के बाद से दौलतपुरा क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।