jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Love Jihad : युवक के परिजनों ने दी धमकी अगर थाने में शिकायत की तो तुम्हारी दूसरी लड़की को भी उठा लेंगे |

 लव जिहाद और धर्मांतरण  के मामले हर रोज सामने आ रहे हैं. धर्मांतरण के मामलों को लेकर यूपी में कहीं न कहीं तनाव बना हुआ रहता ही है. इसी बीच लव जिहाद और धर्मांतरण का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जान पुलिस भी सकते में हैं |

 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तरप्रदेश : शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में धर्म विशेष के युवक पर सनसनीखेज आरोप लगा है. आरोप है कि युवक ने हिंदू युवती का अपहरण कर उसका जबरन धर्मपरिवर्तन करवाकर उसके साथ निकाह कर लिया. आरोप है कि युवक पहले से ही 5 निकाह कर चुका है, जिसमें से 4 निकाह उसने धर्मपरिवर्तन करवाकर ही किए हैं. अब वह एक बार फिर हिंदू युवती को लेकर फरार हो गया है. इस घटना से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है|

युवक के परिजनों ने धमकी दी तुम्हारी दूसरी लड़की को भी उठा लेंगे |

मिली जानकारी के मुताबिक, शामली के थाना क्षेत्र गांव बाबरी के गांव आदमपुर निवासी युवती अपने मामा के यहां आई थी. इसी दौरान वह गायब हो गई थी. आरोप है कि युवती के परिजनों ने जब लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई तो आरोपी युवक के परिजनों ने धमकी दी कि अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो तुम्हारी दूसरी लड़की को भी उठा लेंगे.

- Install Android App -

धर्मपरिवर्तन करवाकर 5 बार निकाह |

बताया जा रहा है कि ये युवक पहले से ही 5 बार निकाह कर चुका है. इसमें से 4 निकाह उसने धर्मपरिवर्तन करवाकर किए हैं. आरोप है कि युवक, दूसरे समुदाय की युवतियों को बहला-फुसलाकर उन्हें अपने जाल में फंसाता है और फिर धर्मपरिवर्तन करवाकर उनसे निकाह कर लेता है. आरोप है कि युवक ने अब छठी बार निकाह किया है.

हिंदू संगठनों  में गुस्सा

इस मामले के सामने आने के बाद हिंदू संगठनों और समाज में काफी गुस्सा है. शुक्रवार शाम पीड़ित युवती के परिजनों ने समाज के लोगों के साथ मिलकर बाबरी थाने में जमकर हंगामा किया है. पीड़ित परिजनों ने पुलिस से कहा है कि जल्द से जल्द बेटी को बरामद किया जाए और आरोपी को गिरफ्तार किया जाए. हिंदू संगठनों और पीड़िता के परिवार का कहना है कि अगर 22 जून तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह आरोपी के गांव में पंचायत करेंगे. एसपी ओपी सिंह ने बताया है यह मामला बाबरी थाना क्षेत्र आदमपुर का है. युवती छपरौली थाना क्षेत्र के अपने मामा के यहां गई हुई थी. परिजनों का कहना है कि युवती को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया गया है. छपरोली के थाने में अपहरण के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है. हमने थाना छपरौली को आदेशित किया गया है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करें. मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में मुख्य आरोपी राशिद के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा भी दर्ज है, आरोपी युवक राशिद को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.