jhankar
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव, PCC चीफ जीतू पटवारी और पूर्व CM कमलनाथ ... ग़ाज़ियाबाद के 17 वर्षीय मासूम की कहानी जिसका दोस्ती और भाईचारे के नाम पर बेरहमी से हुआ कत्ल दोस्त क... जानिए मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ जाने देश की मुख्य खबरें हरदा ब्रेकिंग न्यूज: 1 जून 2026 - जिला मुख्यालय समेत 6 तहसीलों का मौसम अपडेट, दोपहर बाद आंधी-बारिश क... 1 जून 2026, सोमवार का पंचांग और राशिफल हरदा विधायक डॉ. दोगने ने ग्राम कड़ोला उबारी में किया विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, 37 लाख र... नेताओं ने देश का भविष्य को घुटने पर झुकाया मथुरा जाने वाले खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीर पर सवाल, महिला कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने हरदा पहुंचीं प्रदेश महासचिव नेहा चावरे विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा नशा मुक्ति का संदेश, दिलाई गई शपथ

हनीट्रेप: रईसजादो को प्रेम जाल मे फंसा कर अश्लील विडियो बनाकर वसूली करने वाले गिरोह का हुआ भांडाफोड़ 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बिहार।आजकल लोगो को प्रेम जाल मे उलझाकर फिर उनका विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लूटने का मामला आए दिन  सामने आ रहे है।ऐसा ही एक मामला मुजफ्फर नगर जनपद क्षेत्र में आया।

जहा पुलिस टीम ने एक महिला सहित तीन सदस्यों  को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने दो मोबाइल और एक स्कूटी भी बरामद की है।

पुलिस को मिली शिकायत ! 

पुलिस ने बताया की बुधवार को खतौली कोतवाली में विजय कुमार नाम के एक युवक ने थाने में लिखित शिकायत में कहा था कि उसके पिता मुकेश जो राजमिस्त्री का काम करते हैं।उसे खतौली कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली जैनब नाम की एक महिला ने फोन कर अपने घर में काम करने के लिए बुलाया था।विजय का आरोप है कि इसके बाद जैनब ने अपने पति जाकिर और एक अन्य साथी तैमूर के साथ मिलकर उसके पिता मुकेश को बंधक बनाकर जबरन अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसके पिता के नंबर से 40 हजार रुपये की मांग की।

पुलिस ने छापा मार बन्धक को छुड़ाया

- Install Android App -

पुलिस ने इस मामले में तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस ने दबिश देकर गैंग के चुंगल से पीड़ित मुकेश को छुड़वाया। जैनब उसके पति जाकिर और इनके एक अन्य साथी तैमूर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद कर जेल भेज दिया।

दर्जनो लोग हुये शिकार मगर शिकायत नही

पुलिस के अनुसार इस गैंग ने हनीट्रैप में अब तक दर्जनों लोगों को फंसाकर उनसे पैसा वसूली की मगर लोगोन ने शिकायत नही की।एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया खतौली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति के पिता एक महिला ने धोखे से चिनाई का कार्य करने के लिए अपने घर बुलाया और फिर बाद में उनको वहां पर बंधक बना रखा है।

फोन पर पीड़ित के बेटे से कहा कि आपके पिता का हमने आपत्तिजनक स्थिति में अश्लील वीडियो बना लिया है. अगर आप हमको पैसा नहीं ला कर दोगे तो हम इसको वायरल कर देंगे। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की ।

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने आगे बताया, ‘तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की गई तो यह तथ्य निकलकर सामने आया कि तीनों अभियुक्त जाकिर, तैमूर और जाकिर की पत्नी जैनब तीनों मिलकर एक रैकेट चलाते हैं।