jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम की पहल।हर शाम नर्मदा आरती से भक्तिमय होता घाट! इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

CG NEWS: शिक्षक दिवस पर कलेक्टर ने 8 शिक्षकों को किया सम्मानित

कोमल सिंह ब्यूरो

खैरागढ़/ शिक्षक दिवस के अवसर पर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला के सेवानिवृत शिक्षको एवं कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन आदेश, पुष्प गुच्छ, साल और श्रीफल भेंट किया गया।

- Install Android App -

केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शिक्षक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में गुरु महिमा का बखान करते हुए कहा कि जीवन मे गुरु सबसे बड़ा होता है, उसका स्थान कोई नही ले सकता। आगे कहा कि मैं जब भी मिलता हूँ, अपने गुरुओं का सम्मान कर आशीर्वाद जरूर लेता हूँ। इस अवसर जिले के सेवानिवृत 8 शिक्षकों एवं स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को कलेक्ट्रेट सभागार में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने अपने हाथों से सम्मान में कर्मचारियों को पीपीओ/जीपीओ पेंशन आदेश, पुष्प गुच्छ, साल और श्रीफल सौंपकर सम्मानित किया। इस दौरान कलेक्टर ने जिला कार्यालय सभाकक्ष में निष्पक्ष मतदान हेतु स्लोगन और शपथ दिलाकर लोगो को जागरूक किया गया।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस में जिले के सेवानिवृत्त प्रधान पाठकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया- इनमें सर्वश्री दिलीप कुमार वर्मा, धनऊ राम साहू, अंजोर दास सायतोड़े, ठाकुर राम वर्मा, मदन मोहन कौशिक, नारायण दास वैष्णव, चन्द्रकिशोर कामड़े, शिवरेखा साह और दिव्यप्रभा मंडावी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक आदि सम्मीलित हुए। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर डी एस राजपूत, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ के व्ही राव, जिला कोषालय अधिकारी गिरीश देवांगन, नीलम राजपूत, रमेंद्र डडसेना, डॉ मकसूद, सुजीत चौहान एवं शिक्षा विभाग और जिला कोषालय के अन्य अधिकारी और सम्मानित होने वाले कर्मचारियों के परिवार के लोग उपस्थित हुए।