jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : पागल बाबा आश्रम की पहल।हर शाम नर्मदा आरती से भक्तिमय होता घाट! इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत भोपाल : VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां- मुख्यमंत्... मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, 30 अप्रैल तक स्कूलों की छुट्टी घोषित, सरकार ने जारी किया आदेश मणिपुर में भड़की हिंसा, गोलीबारी में 3 की मौत जेल लोक अदालत का आयोजन 26 अप्रैल को आंगनवाड़ी केन्द्र पर महिला जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जिला जेल हरदा में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं विधिक सहायता शिविर सम्पन्न विश्व मलेरिया दिवस पर विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री को प्रेरक बहाली की मांग पहुंचाऊंगा।- मोहित गर्ग प्रदेश भाजपा प्रवक्ता

42 जिलों से हजारों प्रेरक शिक्षको ने नीलम पार्क में पहुंच कर  रखी अपनी बात

भोपाल:- आदर्श प्रांतीय संविदा प्रेरक शिक्षक संघ भोपाल म.प्र. के बैनर तले महापंचायत की मांग को लेकर नीलम पार्क में इक्ट्ठा हुए। प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश संरक्षक राजू जाट सिरोही,प्रदेश उपाध्यक्ष बालाराम चौहान, प्रदेश सचिव कैलाश वर्मा महिला मोर्चा नाजिमा खान, सुशीला भदौरिया, राजकुमारी राय द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना,वंदना कर प्रारंभ किया गया। सिरोही ने बताया कि कार्यक्रम में विगत दो तीन सालों में रतलाम जिलाध्यक्ष स्वर्गीय शांतिलाल पवार,मंदसौर जिलाध्यक्ष स्वर्गीय प्रवीण परमार,छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष स्वर्गीय मोहन ठाकुर जी के लिए दो मिनिट का मौन धारण किया।

- Install Android App -

कार्यक्रम में 42 जिलों से हजारों प्रेरकों के साथ सभी जिलाध्यक्ष या प्रीतिनिधियो ने सेवा बहाली के लिए अपने विचार रखे। शिवराज मामा जी से बड़ी संख्या में हम आप के साथ हमारी महापंचायत बुलाई जाए।इसके बाद कार्यक्रम भाजपा प्रवक्ता मोहित गर्ग को सिरोही ने बताया की 31मार्च 2018 से निष्कासित का दंश झेल रहे है। हमे शिवराज मामा जी पर पूर्ण भरोसा है कि मामा जी सब कर्मचारियों और अतिथियों की महापंचायत बुलाई गई है।हमारी महापंचायत बुलाकर हमारी सेवा बहाली की जाए।
भाजपा प्रवक्ता मोहित गर्ग ने कहा कि सभी कर्मचारियों के लिए सरकार चिंतित है। संविदा प्रेरक बहाली की मांग सीएम साहब के पास पहुंचाऊंगा, पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी को भी मांग सौप गया। एसपी महोदय ने कहा प्रेरक बहाली की मांग सीएम साहब पहुंचाने के अनुशंसा की जायेगी।और आपकी जायज मांग है सरकार मानेगी।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारियों महासंघ प्रदेशाध्यक्ष रमेश राठौर ने प्रेरकों को संबोधित करते हुए बोला शिवराज सिंह चौहान जैसे कोई दरियादिल मुख्यमंत्री नही है आप सब ने साक्षरता दर बढ़ाएगी।आप की सेवा बहाली करनी चाहिए।यही उम्मीद मुख्यमंत्री जी से है। कार्यक्रम में प्रदेश संरक्षक राजू जाट सिरोही ने प्रेरकों को संबोधित करते हुए बोला कि हम सब को शिवराज मामा जी पर विश्वास बनाए रखे।अन्य कर्मचारियों के जीवन में महापंचायत बुलाकर खुशियों का कमल खिलाने का कार्य कर रहे है प्रेरकों के जीवन में भी खुशियों का कमल खिलाएंगे।सिरोही ने कहा कि प्रेरक सेवा बहाली हेतु भाजपा द्वारा जिले निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा में प्रेरक हिस्सा बन कर महापंचायत की मांग करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर बहाली की गुहार लगाते हुए प्रेरकों द्वारा दंडवत किया गया।।

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक राजू जाट सिरोही, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह राजपूत,प्रदेश उपाध्यक्ष बालाराम चौहान,प्रदेश संयोजक संतोष विश्वकर्मा जी,प्रदेश सचिव कैलाश वर्मा, प्रदेश महासचिव सुरेंद्र सोलंकी,महेंद्र सिंह गहलोत, महिला मोर्चा नाजिमा खान, सुशीला भदौरिया सहित जिलों से हजारों प्रेरक सामिल हुए।