jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

चेतेश्वर पुजारा ने खेल के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया

मुम्बई। टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर लोकप्रिय रहे चेतेश्वर पुजारा ने खेल के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया है। पुजारा ने अंतरराट्रीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया था अब उन्होंने घरेलू क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है। पुजारा ने अंतिम बार साल 2023 में भारत के लिए अंतरराट्रीय मैच खेला था।

- Install Android App -

पुजारा ने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास की घोषणा की। उन्होंने अपने पत्र में लिखा, भारतीय जर्सी पहनना, राष्ट्रगान गाना और हर बार मैदान पर कदम रखते ही अपना सर्वश्रेष्ठ देने के प्रयास करने के अनुभव को शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। जैसा कि सभी कहते हैं, हर अच्छी चीज का अंत होना ही होता है और यह भी हो गया है। ऐसे में अपार कृतज्ञता के साथ मैंने खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है। साथ ही कहा कि आप सभी से मिले प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद!

गौरतलब है कि पुजारा ने साल 2010 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से ही उन्होंने साल 2023 तक 103 टेस्ट और 5 एकदिवसीय मैच खेले। एकदिवसीय में हालांकि वह सफल नहीं रहे और केवल 15 रन ही बना पाये। वह साल 2013 से 2014 तक ही एकदिवसीय प्रारुप में रहे। वहीं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्हें कभी भी मौका नहीं मिला। 103 टेस्ट मैचों में पुजारा ने 7195 रन बनाए हैं, जिनमें 19 शतक, 35 अर्धशतक और 3 दोहरे शतक शामिल रहे हैं। टेस्ट में पुजारा भारतीय क्रिकेट के एक बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं। उनकी भूमिक पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ जैसी रही है। द्रविड़ को उनके दौर में भारत की दिवार कहा जाता था।