मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छतरपुर। बहुप्रसिद्ध बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगिराम गर्ग पर टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार देर रात सागर रोड मुगवारी टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट की जाने की शिकायत प्लाजाकर्मियो द्वारा की जाने पर गुलगंज थाने आईपीसी की धारा 323,294,506,427,34 के तहत सालिगराम गर्ग सहित 10 लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया है।
ज्ञात हो कि पूर्व में भी सालिगराम पर अपने ही गांव के अहिरवार समाज के परिवार में बेटी की शादी में तमंचा लेकर फायरिंग कर लोगो को धमकाने का केस दर्ज हुआ था।इससे पहले भी सालिगराम पर मारपीट के मामले दर्ज हुए है। उसने एक व्यक्ति पर जातिगत टिप्पणी और मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज हुआ था। जेल भी गए थें अब और ये एक नया विवाद उनका सामने आया है। इस संबंध में धीरेंद्र शास्त्री की ओर से कोई वकतव्य नही आया है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)