jhankar
ब्रेकिंग
श्रेय की राजनीति न करे कमल पटेल, सेवा की राजनीति करे:- विधायक डॉ. दोगने इंदौर में स्कूल और स्टेशनरी दुकानों पर FIR, महंगी किताब-ड्रेस खरीदने का दबाव भोपाल में यूपी की युवती से दुष्कर्म का मामला, आरोपी बिल्डर फरार वंदे मातरम् विवाद में कांग्रेस पार्षद का मुंह काला करने पर 51 हजार रुपये का इनाम वंदे मातरम पर इंदौर पार्षद रुबीना का बयान, पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने जताया कड़ा विरोध कूनो ने फिर दिखाई उम्मीद की किरण, चीता गामिनी ने 4 स्वस्थ शावकों को दिया जन्म Big news harda : ग्राम बडझिरी में भीषण अग्निकांड, 7-8 मकान जलकर राख इंदौर चिड़ियाघर में अंडर वॉटर टनल, 35 करोड़ में बनेगा दुबई और सिंगापुर जैसे मॉडल का निर्माण नर्मदा में बोटिंग करते वक्त चट्टानों पर आराम करता तेंदुआ, पर्यटकों में अफरातफरी अमरनाथ यात्रा के लिए 15 अप्रैल से एडवांस रजिस्ट्रेशन शुरू, 554 बैंक ब्रांच में होगी सुविधा उपलब्ध

Big News : बैरियर पोस्ट पर 05 लाख नगदी के साथ युवक गिरफतार

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छिंदवाड़ा : आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही लगातार पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा संदिग्ध स्थानों पर जांच कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान बैरियर पोस्ट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मंगलवार को एसएसटी बैरियर झिरपा थाना माहुलझिर में पांच लाख रुपये की राशि जब्त की है। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि एएससी केसी बोपचे और एएसपी के निर्देशन में निगरानी टीम द्वारा अनुभाग स्तर पर कार्रवाई की गई। जिले के अंदर और बाहर जाने वाले वाहनों की पूरी कड़ाई और सख्ती से जांच करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी के.के. अवस्थी, थाना प्रभारी माहुलझिर रविंद्र पवार, प्रधान आरक्षक शिवराज सिंह और गजेंद्र पंद्राम एसएसटी दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। गौरतलब है कि जिले में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से ही लगातार टीम द्वारा जांच कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत रोज ही बड़े पैमाने पर रकम बरामद की जा रही है। एसएसटी दल सतत रूप से वाहनों की जांच कर रहे हैं। जिसके तहत 50 हजार से अधिक रकम पाए जाने पर कार्रवाई की जा रही है।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –