jhankar
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बारिश से बाढ़ के हालात, महादेव घाट से गंगरेल डैम तक पानी ही पानी हरदा–आशापुर मार्ग की बदहाली के खिलाफ विधायक डॉ. दोगने की पैदल यात्रा हरदा: प्रताड़ना से परेशान स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी ने सल्फास खाया, इलाज के दौरान मौत, चार लोगो पर लग... अलीगढ़ में युवक से बर्बरता का आरोप, पेड़ से बांधकर पीटा और आधा सिर मुंडवाया महिला से संबंध के शक में... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयरहाउस से चोरी हुए 6 कट्टी चना बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1.33 लाख किसानों के खातों में 233 करोड़ ट्रांसफर किए

देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को देवास में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 1.33 लाख किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। भावांतर भुगतान के तहत सोयाबीन उत्पादक किसानों को राशि जारी की गई। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि धरतीपुत्र किसान और सीमा पर जवान दोनों समान हैं। एक जान की बाजी लगाकर करके देश की रक्षा करते हैं। किसान पसीने की एक-एक बूंद से अन्न उगाते हैं।

- Install Android App -

उन्होंने आगे कहा कि धरतीपुत्र किसानों के माध्यम से हजारों सालों से हमारी संस्कृति अलग तरीके से जानी जाती है। पहले पशुपालन और गौपालन पर जीविका आधारित थी। आज बहुत कुछ बदल गया है. किसान कामना करता है कि सबके भंडार भरे रहें और किसी के जीवन में कष्ट ना आएं।

‘हमने सोयाबीन 5328 रुपये में खरीदी’
सीएम ने कहा कि पिछले साल 4800 रुपये क्विंटल सोयाबीन खरीदी गई। इस साल 5328 रुपये में खरीदी गई. उससे पहले 3300 रुपये में सोयाबीन की खरीदी हुई। हर साल 400-500 बढ़ाए जा रहे हैं। हमने एमएसपी पर गेहूं 2585 रुपये में खरीदा। हमारी भावना है कि किसानों को उनकी फसलों का मूल्य मिलना चाहिए। सही तरीके से भुगतान होना चाहिए, इसलिए सबसे पहले देश में सबसे पहले मध्य प्रदेश में भावांतर भुगतान योजना लागू की गई।