jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ... हंडिया : संत चरणों से धन्य हुआ हंडिया! दादा गुरु का भव्य स्वागत, रातातलाई में आज रात्रि विश्राम व भज... आज मङ्गलवार, फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि है। ईरान का बड़ा ऐलान-हॉर्मुज का रास्ता पूरी तरह बंदअ : नेक देशो तक कच्चे तेल की आपूर्ति हुई बाधित गैस पै... ग्वालियर में अनोखी होली की धूम: 9 हजार की इलेक्ट्रिक पिचकारी बनी आकर्षण इंदौर में जहरीली गैस से हादसा: सीवर की सफाई के दौरान दम घुटने से 2 कर्मचारियों की मौत नर्मदापुरम में युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी 3 मार्च को आसमान में ग्रहण का साया! इन 5 राशियों पर मंडरा रहा खतरा? खाटूश्याम जी के दरबार में दिखा अनोखा नजारा, पहली बार पंचमेवों से हुआ श्रृंगार होली से पहले घर के दरवाजे पर लगा दे ये 5 पौधे, रातों-रात बदल सकती है आपकी किस्मत

नर्मदा पेडल फेस्ट’’ के तहत रविवार को नागरिकों ने की साइकिलिंग

हरदा / हरदा जिले में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद हरदा’ द्वारा ‘‘नर्मदा पेडल फेस्ट’’ का आयोजन आज से 25 दिसंबर तक किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार सुबह हरदा शहर स्थित जी. पी. मॉल से म्यूजिक और एरोबिक्स गतिविधियों के साथ साइकिलिंग प्रारंभ हुई। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, डिप्टी कलेक्टर श्री संजीव कुमार नागू, सीएमओ श्री कमलेश पाटीदार, सीएमएचओ डॉ. एच. पी. सिंह, एल. बी. एस. कालेज के संचालक डॉ. राजीव खरे व अन्य अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

- Install Android App -

साइकिल रैली से पहले सभी को वार्मअप कराया गया। संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली जी. पी. मॉल हरदा से शुरू होकर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, नारायण टॉकीज, चांडक चौराहा, प्रताप टॉकीज, पॉलीटेक्निक कॉलेज, हनुमान मंदिर चौराहा, एसपी बंगला, जिला पंचायत ऑफिस, कलेक्ट्रेट चौराहा, गुर्जर बोर्डिंग, हॉस्पिटल चौराहा से होकर जी. पी. माल पर वापस आकर सम्पन्न हुई।