jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

सीएमएचओ ने किया खातेगांव अस्पताल का निरीक्षण

खातेगांव। खातेगांव नगर के सरकारी अस्पताल का सीएमएचओ डॉ. सरोजनी जेम्स बैंक ने शनिवार देर शाम को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनका सख्त रुख देखने को मिला। हाल ही में नेमावर में 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने से नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया था।

- Install Android App -

इस गंभीर लापरवाही को लेकर सीएमएचओ ने एंबुलेंस के डिस्ट्रिक्ट को-आर्डिनेटर नीलेश चौहान को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही क्षेत्र में पदस्थ 5 एंबुलेंस की घटना वाले दिन की जीपीएस लोकेशन भोपाल से मंगाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ अस्पताल के रसोई घर में भी पहुंचीं। यहां उन्होंने प्रसूताओं को दिए जाने वाले भोजन और गर्भवतियों के लिए उपलब्ध कराए जाने वाले लड्डुओं को चखकर उनका स्वाद और गुणवत्ता परखी। अस्पताल की सफाई व्यवस्था को भी जांचा, जिससे वे संतुष्ट नजर आईं। इसके बाद उन्होंने नवजात शिशुओं के वार्ड का निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने स्पष्ट कहा कि आखिरी तबके के व्यक्ति तक यदि सेवाएं नहीं पहुंच पा रही हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी अपने खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान सीबीएमओ डॉ. तुषार गुप्ता सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।