jhankar
ब्रेकिंग
खातेगांव तहसील में सोयाबीन पर पीला मोजेक का खतरा, किसान चिंतित - कृषि विभाग ने दी रोकथाम की सलाह हनुमान खड़े, भक्त अड़े! 9 दिन से प्रशासन की परीक्षा जारी, बैरिकेडिंग के बीच गूंजी महाआरती स्मार्ट मीटर के बाद बढ़े बिजली बिल, जनसुनवाई में पहुंच रही शिकायतों की भरमार आज का सुविचार - 9 सितंबर 2026 "जो समय को समझ लेता है, वह जीवन को समझ लेता है।" हरदा जिला अस्पताल में पति ने लगाए गंभीर आरोप, दर्द से चीखने-चिल्लाने का दावा; CMHO बोले—“बिना बेहोश ... आज 9 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश का मौसम - हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, खंडवा में भारी बारिश का ये... पॉलिटेक्निक में 39 खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका छोटी हरदा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीण एकजुट, प्रशासन से कार्रवाई की मांग पिछले 3 दिन में सोना-चांदी के भाव की तुलना 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज'

यूपी के बुलंदशहर में बड़ा हादसा, ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी टक्कर, 8 की मौत

उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ट्रैक्टर को कंटेनर ने टक्कर मारी है। इस हादसे में कई लोगों की मौत और चार दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा तब हुआ जब एक कंटेनर ने श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं, जो एक धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे।

कहां और कैसे हुआ हादसा

- Install Android App -

घटना बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गंगा नहर के पास की सड़क पर हुई। देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा अलीगढ़ बॉर्डर के पास एनएच 34 पर हुआ। जहां श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी, ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोगों घायल हो गए हैं।

ये हादसा बुलंदशहर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर घटाल गांव के पास हुआ। इस हादसे के वक्त ट्रैक्टर में 60-61 श्रद्धालु सवार थे, जो कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख पुकार मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद लोगों को बचाने का काम शुरू हुआ।

वेंटिलेटर पर 3 घायल
पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों में 3 लोग वेंटिलेटर पर हैं, जिनकी हालत गंभीर है। हालांकि, बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।