jhankar
ब्रेकिंग
संविधान दिवस का आयोजन 26 नवंबर को हरदा में शौर्य दीदी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न कृषि विज्ञान केन्द्र हरदा में बटन मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण 26 व 27 नवम्बर को ग्राम रायबोर में कृषक चौपाल आयोजित, किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं की दी जानकारी भिलाड़िया कला में बुखार का कहर, एक माह में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार भोपाल में महिला की मौत से ... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 27 नवम्बर को हंडिया में लगेगा शिविर काकरिया के पास सड़क हादसा, स्कूटी से गिरकर 68 वर्षीय महिला की मौत बिना फिटनेस और अवधि पूरी कर चुकी स्कूल बसों के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, बच्चों की सुरक्षा पर उठाया ... हरदा पुलिस ने चोरी की वारदात का किया खुलासा, 48 हजार की नकदी और स्कूटी बरामद; आरोपी गिरफ्तार ठंड का असर: हरदा में स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं

देश के अनेक राज्यों में शीत लहर,अगले 7 दिनों में बारिश ,तुफान बर्फीली हवा चलने की आशंका

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : मौसम ने देश भर में खतरनाक माहौल बना रखा है। अभी मौसम देश भीषण ठंड, शीत लहर, बारिश और बर्फबारी की चपेट में है। कई राज्यों में शीत लहर चलने से लोग ठंड से बचने के लिए जगह जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे है।

तूफान और भारी बारिश की आशंका

दक्षिण भारत के राज्यों में एक नहीं 2-2 चक्रवाती तूफान दस्तक दे रहे हैं, जिसके चलते भारी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है। पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिनकी रफ्तार 278 किलोमीटर प्रतिघंटा है। दूसरी ओर, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। बर्फ पिघलने से ठंडी हवाएं चल रही हैं। जिससे उत्तर-मध्य भारत के इलाकों में ठंड बढ़ी है।

- Install Android App -

मौसम विभाग के अनुसार, इन मौसमी परिस्थितियों के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख और आसपास के इलाकों में 16 और 17 दिसंबर को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार में तूफानी हवाएं चल सकती हैं और गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। बिजली गिरने के भी आसार हैं। 15 दिसंबर को मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है।पंजाब जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड, तेलंगाना; पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी राजस्थान ;हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में इस हफ्ते शीत लहर और घना कोहरा छा सकता है।

बर्फीली हवाओ से गिरा पारा

राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में पहाड़ों की बर्फीली हवाओं के चलने से न्यूनतम पारा 4.5 डिग्री तक पहुंच गया था। 14 दिसंबर दिन शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 15 दिसंबर दिन रविवार की सुबह अधिकतम तापमान 19.05 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 7.05 डिग्री और 22.3 डिग्री रहने के आसार हैं।

हवा में 11% नमी है और हवा की गति 11 किलोमीटर/घंटा है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री तक की गिरावट आई है।