jhankar
ब्रेकिंग
भीलट देव परिसर में नीम के नीचे छह-माही भविष्यवाणी,बैसाख-ज्येष्ठ में दो बार बारिश, आषाढ़ से झमाझम, उम... हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री एवं प्रमुख सचिव उच्च ... शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन कलेक्टर परिसर हरदा में धारा 163 लागू मूंग सिंचाई हेतु रेवापुर व माचक उपनहर हेतु ओसरा बंदी कार्यक्रम जारी खिरकिया के मुर्गी पालकों ने खुद के खर्च पर शुरू किया सोनाली चूजों का पालन माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई विजय मेवाड़ा हत्याकांड में आरोपी आसिफ का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर पुलिस पर की थी फायरिंग KBC फेम तहसीलदार अमिता सिंह तोमर सस्पेंड, राहत राशि में घोटाले का आरोप शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम

मध्य प्रदेश में फिर लौटा ठंड का दौर, भोपाल-जबलपुर समेत कई शहरों का तापमान गिरा

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड का दौर लौट आया है। पिछले एक हफ्ते से प्रदेशवासियों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली हुई थी। प्रदेश के बड़े हिस्से में बादल छाने की वजह से गर्माहट का अहसास हुआ था। आसमान साफ होने के बाद और उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने सर्दी को बढ़ा दिया है। राज्य में शुक्रवार (28 नवंबर) को भोपाल, जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग के कई जिलों में 1.5 से लेकर 3.5 डिग्री तक तापमान गिरावट दर्ज की गई।

- Install Android App -

कल्याणपुर में तापमान 6.1 डिग्री रहा
राज्य के पूर्वी हिस्से में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। प्रदेश के टॉप-5 न्यूनतम तापमान वाले जिले पूर्वी हिस्से से ही हैं। मध्य प्रदेश का सबसे ठंडा शहर शहडोल जिले का कल्याणपुर रहा, यहां शुक्रवार को तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा छतरपुर जिले के नौगांव में 6.5, रीवा में 6.8, उमरिया में 6.9 डिग्री और छतरपुर जिले के खजुराहो में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री मापा गया। वहीं प्रदेश का सर्वाधिक तापमान बड़वानी के तालुन में 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान घटने के आसार
एमपी के बड़े हिस्से में धुंध-कोहरे का असर भी देखने को मिला। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे के लिए किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, आने वाले समय में सर्द हवाएं चलने और तापमान में गिरावट की आशंका जताई है। पंजाब के पास पाकिस्तान बॉर्डर पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है।