jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

Harda : शतरंज की बिसात पर कलेक्टर ने दिखाई प्रतिभा

हरदा / जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों के लिए आज का दिन उत्साह भरा रहा, जब जिला चेस एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को हरदा डिग्री कॉलेज में आयोजित ‘प्रथम हरदा ओपन इंटरनेशनल फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट’ में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने न केवल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, बल्कि स्वयं भी बिसात पर अपनी प्रतिभा दिखाई।

इस टूर्नामेंट में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा श्रीलंका और फ्रांस जैसे देशों के विदेशी खिलाड़ियों और ग्रैंड मास्टर्स ने भी भाग लिया। यह एक फिडे रेटेड टूर्नामेंट है, जिसमें 9 राउंड के तहत रैपिड प्रारूप (15$5 समय नियंत्रण) में मुकाबले खेले गए।

उद्घाटन सत्र में हरदा जिला के संरक्षक कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, मध्यप्रदेश चेस एडहॉक कमेटी के कन्वीनर अक्षत खम्पारिया, फ्रांस से श्री एंटोनी बोरनेल, श्रीलंका से सचिनी राणासिंघे, जिला चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री आलोक जैन, हरदा डिग्री कॉलेज के संचालक श्री गिरीश सिंहल,

- Install Android App -

चीफ आर्बिटर श्रीहरि, उत्तर प्रदेश से श्री दिनेश कुमार शर्मा एवं श्री हरिओम शर्मा, गुजरात से श्री नैतिक मेहता व मध्यप्रदेश से श्री अश्विन डेनियल, श्री प्रखर बजाज, श्री एस.के. राठौर, राजस्थान से श्री अरुण कटारिया सहित कई खिलाड़ियों ने भाग लिया।

खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर ने उद्घाटन सत्र के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मैच में भाग लेकर अपनी खेल भावना का परिचय दिया। उन्होंने स्थानीय युवाओं को शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को अपनाने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री जैन ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शतरंज खेलने से बौद्धिक विकास होता है और एकाग्रता बढ़ती है। वर्तमान समय में जीवन में एकाग्रता अति आवश्यक है।

खेल अनुशासन संयम और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करता है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में किसी भी खेल से जुड़ाव रखना चाहिए। टूर्नामेंट में 1,50,000 रुपये की राशि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सीएसआर मद से प्रदान किये है।