हरदा : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम हरदा के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन मुख्य अतिथि होंगे।
मिनिट टू मिनिट कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन प्रातः 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे। इसके बाद मुख्य अतिथि परेड निरीक्षण करेंगे, मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन कर प्रातः 9ः30 बजे मार्चपास्ट की सलामी लेंगे
और इसके बाद प्रातः 9ः45 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये जायेंगे तथा 10ः15 बजे से झांकी प्रदर्शन होगा। इसके बाद 10ः30 बजे से उत्कृष्ट कार्य के लिये अधिकारी कर्मचारियों व उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिये विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

