jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR

वर्षा के दौरान सुरक्षा को लेकर कलेक्टर की अपील नदी-नालों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें नागरिक

हरदा : जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आमजन से वर्षा के दौरान विशेष सतर्कता एवं सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक स्वयं की एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें और मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक जोखिम लेने से बचें। कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि तेज बारिश के दौरान नदी, नाले, पुल-पुलिया एवं रपटों में पानी का बहाव बढ़ सकता है।

ऐसे स्थानों पर पानी बहने की स्थिति में उसे पार करने का प्रयास नहीं करें। जलभराव वाले क्षेत्रों एवं तेज बहाव वाले पानी में वाहन लेकर जाने से भी बचें। बच्चों एवं बुजुर्गों को विशेष रूप से ऐसे स्थानों से दूर रखें। उन्होंने आकाशीय बिजली से बचाव के लिए भी सावधानी बरतने की अपील की है।

- Install Android App -

गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, खेत, पेड़, बिजली के खंभों एवं अन्य ऊंचे स्थानों पर खड़े न रहें और सुरक्षित पक्के भवन में शरण लें। किसान भाई भी मौसम खराब होने पर खेतों में कार्य करने से बचें।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वर्षा के दौरान गिरे हुए बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें तथा विद्युत संबंधी किसी भी जोखिम की स्थिति में स्वयं उसे ठीक करने का प्रयास न करें। घर से बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी प्राप्त करें और प्रशासन द्वारा जारी चेतावनियों एवं निर्देशों का पालन करें।

उन्होंने कहा कि सतर्कता और सावधानी ही वर्षा ऋतु में सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है। नागरिक किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संबंधित प्रशासनिक अथवा आपदा प्रबंधन अमले को सूचना दें और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा में भी सहयोग करें।