jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

टिमरनी : नगर परिषद को याद दिलाने कांग्रेस ने किया सद्बुद्धि यज्ञ, छोड़ी आहुतियां

टिमरनी। टिमरनी नगर परिषद द्वारा मन माने तरीके से किये जा रहे निर्माण कार्य एवं सड़क खोद कर काम बंद करने के विरोध में नगर परिषद को सद्बुद्धि हेतु बीच सड़क पर यज्ञ किया तथा नगर परिषद की कार्य प्रणाली का विरोध किया ज्ञात हो की परिषद द्वारा शहर का मुख्य मार्ग सूर्या टॉवर से स्टेशन चौराहे तक सड़क निर्माण किया जा रहा है ठेकेदार ने पुलिस थाने के सामने से कन्या स्कूल के आगे तक सड़क खोद कर कार्य बंद कर दिया है जिस कारण नागरिको एवं स्कूल जाने वाले विधार्थीयो, व्यापारियों को परेशानी हो रही है।

मार्ग पर आये दिन लोग परेशांन हो रहे हैं खुदाई के बाद से 15 दिनों से काम बंद है।

- Install Android App -

कांग्रेस ने शीघ्र कार्य आरंभ करने की मांग करते हुए विरोध किया इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने परिषद पर आरोप  लगाया कि जो सड़क महज 80 लाख रुपए में बन सकती थी ।

नगर परिषद उसे पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है और आम नागरिक परेशान हो रहे हैं ।

शासन से मिलने वाले अनुदान का नगर परिषद दुरुपयोग कर रही है एवं समय पर काम नहीं करके नागरिकों को भी परेशान कर रही है इस मार्ग पर सैकड़ो दुकान हैं मार्ग अवरुद्ध होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।   स्टेशन बस्ती रोड का निर्माण कार्य पिछले 15 दिन पहले प्रारंभ हुआ था ,एक साइड की रोड खोद दी गई है और 7 दिनों से अधिक का समय हो गया है परंतु कार्य रुका हुआ है।

,जिसके कारण पूरे नगर की जनता व्यापारी परेशान हो रहे है,आंदोलन के माध्यम से कांग्रेस द्वारा मांग की गई है की रोड का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए , इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ,मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र सोनकिया सहित पार्षद हीरा घूरे नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋतु सोलंकी युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजेश नाथ सेक्टर अध्यक्ष यूसुफ गौरी ,जीतू जसपाल ,पूर्व पार्षद गिरीश घूरे ,सचिन गंगौरे,दिनेश विश्वकर्मा, शिवम् कनोजिया,श्रीकर गदरे संजय पवार , मौजूद थे।